Posts

बुद्धिमत्ता Intelligence

Image
हमारी सबसे अहम बुद्धिमता इसमें है कि हम विभिन्न अड़चनों में फंसे बिना अपना मार्ग प्रशस्त करें कई बार हम विभिन्न प्रकार के अनुपयोगी कार्यों में फंस जाते हैं जिससे हम अपने उचित कार्यों को उपयुक्त समय नहीं दे पातेl प्रत्येक व्यक्ति में तर्क करने की बुद्धिमता होती है हमें सदा इसका प्रयास करना चाहिए कि हम तर्क वितर्क करके उचित अनुचित में भेद कर पाए तथा उसे भली-भांति समझ भी पाए l अपनी बुद्धिमता का परिचय हमें प्रत्येक स्थान पर देना होता है चाहे वह विपरीत परिस्थितियां हो या तर्क वितर्क का समय l दूसरों के विचारों को महत्व देना भी हमारी बुद्धिमत्ता का ही परिचायक होता है सबको संतुष्ट रखना आदि भी हमारी बुद्धिमता का ही परिचायक है अतः हमारी बुद्धिमत्ता का इम्तिहान पग पग पर होता है हमें इसमें खरे उतरने के लिए मन मस्तिष्क को खोलकर तथा विचारों को शुद्ध रखकर ही इस इम्तिहान में सफलता प्राप्त की जा सकती हैl Our most important intelligence is that we pave our way without getting caught in various hurdles. Sometimes we get caught in various types of unusable tasks so that we are not able to give proper time...

अज्ञानता Ignorance

Image
अज्ञानता में व्यक्ति अक्सर गलतियां ही करता हैl अब यह गलतियां मानसिक स्तर पर, नैतिक स्तर ,शारीरिक स्तर पर या आत्मिक स्तर पर भी होती हैंl किंतु इसका मुख्य कारण अज्ञानता ही है ,अज्ञानता रूपी घनघोर अंधेरे को दूर करने में गुरु का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता हैl वह सूर्य की भांति प्रत्येक अज्ञानता रूपी अंधेरे को दूर कर सकता है lप्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई गुरू जरूर मिलता है ,जो उसके मन मंदिर में घर कर गए अंधेरे का नाश कर देता हैl तथा हमें उपयुक्त रास्ता भी दिखाता है गुरु की महिमा का वर्णन  शब्दों में नहीं किया जा सकता इसके लिए हमारी शब्द भी कम पड़ जाते हैंl जब हमारी अज्ञानता समाप्त हो जाती है ,तब हमें सब कुछ स्वच्छ आसमान की भांति दिखाई पड़ता है है अन्यथा कभी दुख के बादल ,समस्याओं का पहाड़ आदि सब मिलकर मनुष्य को परेशान करते हैंl In ignorance a person often makes mistakes. Now these mistakes happen at the mental level, moral level, physical level or even at the spiritual level. But the main reason for this is ignorance, the guru would have a very important place in removing the ...

स्वभाव Nature

Image
प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है lकभी-कभी हम एक दूसरे के स्वभाव को नहीं समझ पाते, जिसके कारण हमारे बीच मनमुटाव तथा हमारे रिश्ते में दूरियां आने लगती है lअब यह तो संभव नहीं होता कि हम एक बार में ही किसी के स्वभाव को समझ जाएं, किंतु धीरे-धीरे जब हम उस व्यक्ति के साथ ज्यादा समय व्यतीत करते हैं तो हम उसके स्वभाव को समझने में आसानी होती हैl यदि एक बार हम किसी के स्वभाव को समझ जाते हैं तो उससे हमें तालमेल बिठाने में आसानी होती हैl तथा वह रिश्ता मजबूत भी हो जाता है lअतः हमे जल्दबाजी में रिश्ते बनाने के बजाय, पहले उस व्यक्ति के साथ थोड़ा समय व्यतीत कर के उसके स्वभाव को समझकर तब रिश्ते बनाने चाहिए इससे हमारा तालमेल भी बना रहता है, तथा हमें उस रिश्ते को दूर तक ले जाने में सहायता मिलती हैl The nature of each person is different. Sometimes we do not understand each other's nature, due to which the differences between us and our relationship begin to come. Now it is not possible that we are at the same time  Understand it, but gradually when we spend more time with that person then it...

आत्मनिर्भरता Self reliance

Image
किसी अन्य के ऊपर आश्रित जीवन जीने की अपेक्षा जब हम आत्मनिर्भर हो जाते हैं ,तो हम एक विचित्र आनंद की अनुभूति होती हैl जैसे अगर देखा जाए तो हमारा देश बहुत से छोटी मोटी वस्तुओ के लिए अन्य देशों पर निर्भर हैl अन्य देश या व्यक्ति हमारी सहायता तभी करते हैं, या तो उन्हें हम बदले में किसी वस्तु की आवश्यकता की पूर्ति करा पाए या उनसे हमारी सामरिक रिश्ते बहुत अच्छे हो lकिंतु कभी-कभार किन्ही कारण वश रिश्तो में खटास आ ही जाती है ,या हम बदले में कुछ उपलब्ध कराने में भी असमर्थ हो जाते हैं lअतः हमें सदा यही प्रयास करना चाहिए कि देश हो या व्यक्ति आत्मनिर्भर बनेl यह शायद तभी संभव हो सकता है ,जब हम एक दूसरे के साथ मिल कर देशहित में सोचे lइससे धीरे-धीरे देश का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बन जाता है तथा इससे देश के विकास में भी बहुत सहायता मिलती है lयद्यपि हमें अपने पड़ोसी देशों तथा अन्य देशों के साथ रिश्ते सदा मधुर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए lकिंतु आवश्यकता से अधिक निर्भरता ठीक नहीं होती ,अतः हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते स्वयं को तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न करना चाहिए l When w...

स्वाभिमान Self respect

Image
स्वाभिमान मनुष्य जाति का सबसे अमूल्य गहना है lकृत्रिम गहना किसी के पास हो न हो किन्तु ये गहना प्रत्येक व्यक्ति के पास होता है lकभी-कभी हमें अपने स्वाभिमान को दांव पर लगाकर कार्य करना पड़ता है, इससे हमें आत्मग्लानि भी होती है lकिंतु हमारा यह कर्तव्य है कि हम इस गहने की चमक को कभी धूमिल ना होने दें l किसी व्यक्ति के स्वाभिमान पर बार-बार चोट करने पर वह या तो बिखर जाता है या निखर जाता है lहमें सदा यह प्रयत्न करना चाहिए ,कि जितना अपने दायरे में हो उतने लोगों को स्वाभिमान के साथ जीना सिखाना चाहिए lइस गहने की चमक असंख्य हीरो की चमक से भी तेज होती है अतः इस चमक को बनाए रखना हमारे हाथ में ही हैl Self-respect is the most invaluable jewel of mankind. Artificial jewel may not be held by anyone, but it is held by every person. Sometimes we have to work by putting our self-respect at stake, it also makes us self-absorbed. But our duty  Let us never let the sparkle of this jewel fade away. When someone's self-respect is repeatedly hit, it either shatters or sparks. We should always try to get as ...

संभावनाएं The possibilities

Image
इस समय हमारा देश महामारी से जूझ रहा है देश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास में बाधा आ रही है lचाहे वह कोई भी क्षेत्र जैसे आर्थिक राजनैतिक सामाजिक क्षेत्र में विकास में बाधा आ रही हैl ऐसे में हम सभी को देश का नागरिक होने के नाते देश के हर बड़े से बड़े तथा छोटे से छोटे क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने की आवश्यकता हैl प्रत्येक क्षेत्र में कुछ कुछ नहीं अधिकाधिक संभावनाएं होती हैं किंतु जब कार्यों में बाधा आने लगती है ,तो हम संभावनाएं खोजने के बजाय निराश हो जाते हैं lहमारे देश में समेकित कृषि के क्षेत्र में ,छोटे-छोटे उद्योग, हथकरघा उद्योग आदि में बहुत संभावनाएं हैं lबस जरूरत है तो अपनी सोच को इस प्रकार विकसित करने की जिससे हमारा मस्तिष्क नई नई संभावनाएं खोज पाएl इसी प्रकार हमारे जीवन में भी अनेक संभावनाएं होती हैं, जैसे हम यदि किसी वस्तु को पाने में असफल हो जाते हैं तो हम हार मान कर बैठ नहीं जाना चाहिए lबल्कि अन्य क्षेत्रों में संभावनाएं खोजनी चाहिएl नई नई संभावनाएं खोजने में हमारा मस्तिष्क सक्रिय हो जाता है, तथा कार्य करने की इच्छा भी जागृत होती है lकिंतु एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है वह यह है कि...

निर्लाज़तता Shamelessness

Image
निर्लज्ज व्यक्ति चिकने घड़े के समान होता है जिस प्रकार घड़े पर पानी की बूंदे फिसल जाती है उसी प्रकार निर्लज्ज व्यक्ति पर भी बातों का कोई असर नहीं होता है ऐसे व्यक्ति को अपने मान सम्मान की कोई परवाह नहीं होती वह सिर्फ अपने स्वार्थ को ही सर्वोपरि मानते हैं कभी-कभी ऐसा व्यक्ति हमारे लिए बहुत घातक भी सिद्ध होता है अतः निर्लज्ज व्यक्ति से कोई उम्मीद रखना भी एक प्रकार से मूर्खता होती है किंतु निर्लज्जता कभी प्रत्यक्ष होती है कभी अप्रत्यक्ष भी होती है ऐसे व्यक्तियों से उचित दूरी बनाने में ही भलाई होती है A cheeky person is like a smooth pitcher, just as a drop of water slips on the pitcher, in the same way, there is no effect on a cheeky person, such a person does not care about his honor, he only considers his selfishness as paramount.  Sometimes such a person proves to be very deadly for us, so it is foolish to expect any kind from a cheeky person, but shamelessness is always obvious and sometimes even indirect.it is good to make proper distance from such a person.